जालंधर की एक महिला ने पीएम मोदी को गालियां देकर संत निरंजन दास को भी भला-बुरा कहा। महिला का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रही है कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से परेशान हूं। हर तरफ रोड ब्लॉक हैं उनको जाने नहीं दिया जा रहा।
महिला ने कहा कि मेरी बेटी रात से बीमार है। वह उल्टियां मार रही है। मेरी स्कूटी में तेल तक नहीं है। प्रधानमंत्री के आने से पहले आदमपुर का सारा रोड बंद कर दिया गया है। रोड बंद तो दूसरी बात किसी दुकान तक को नहीं खुलने दिया। मेडिकल स्टोर तक बंद करवा दिए गए।
महिला ने कहा कि ऐसे हालातों में किसी को इमरजेंसी पड़ जाए तो कहां जाए और कैसे जाए। पुलिस वाले किसी की बात नहीं सुनते न ही जाने देते हैं। मैं तो पुलिस से भी नहीं डरती हूं। उनको भी सीधा करके आई हूं। मैं किसी से नहीं डरती। अंध भक्त डरते होंगे तो डरते रहें। किसी को तकलीफ हो तो मुझे फोन लगा ले।
जानें महिला ने हाई सिक्योरिटी से परेशान हो क्या कहा
मेरी बेटी बीमार इसे लेकर कहां जाऊं-महिला ने वीडियो में कहा कि मेरी बेटी बीमार है। वह रात से उल्टियां कर रही है। मैं उसे डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहती हूं। प्रधानमंत्री के आने से और डेरा बल्लां में प्रोग्राम के चलते आदमपुर के सभी रोड बंद कर दिए गए हैं। मैं अपनी बेटी को लेकर जाऊं तो कैसे और कहां।
मेडिकल स्टोर कर बंद करवा दिए गए हैं- महिला ने कहा कि मेरी स्कूटी में तेल भी कम है। ज्यादा दूर नहीं जा सकती। आसपास के पेट्रोल पंप तक पुलिस जाने नहीं दे रही है। मोदी के आने से पहले पुलिस ने आदमपुर के मेडिकल स्टोर तक बंद करवा दिए हैं। मेडिकल स्टोर ही खुले होते तो मैं कम से कम वहां से तो दवा ले आती।
मैं पुलिस से नहीं डरती, उसे सीधा करके आई हूं- महिला ने कहा कि मैं पुलिस वालों से भी नहीं डरती। उनको भी सीधा करते आई हूं। आज ये जो सब हो रहा है कि ये डेरा बल्लां में कार्यक्रम के चलते हो रहा है। दो लोगों को वजह से ये सारी परेशान आ रही है। एक राजनीतिक आदमी है और दूसरा धार्मिक। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने हिरासत में लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेरा सचखंड बल्लां के संत के खिलाफ बोलने वाली महिला को थाना आदमपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है कि कहीं माहौल को खराब करने के लिए तो उसने ऐसा नहीं किया, या सच में बेटी के बीमार होने से वह परेशान थी। पुलिस का कहना है कि वीडियो की भी हल पहलू से जांच की जा रही है।
जंडूसिंघा की रहने वाली है महिला, परेशान होकर सब कहा
महिला का वीडियो सामने आने के बाद आदमपुर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। महिला की पहचान जडूसिंघा गांव की एक महिला हरप्रीत के तौर पर हुई है। उसका कहना है कि पीएम के आने और डेरा बल्लां में समारोह के चलते जो हालात बने उनसे परेशान होकर उसे गुस्सा आया और उसने वीडियो बनाई। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों के लोग और स्थानीय लोग थाने पहुंचे गए।
पंच जोगिंदर पाल सिंह ने दर्ज करवाई शिकायत
जडूसिंघा निवासी पंच जोगिंदर पाल सिंह, सन्नी जस्सल, बलवीर कुमार और रणजीत चोपड़ा ने इस संबंध में आदमपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के डेरा सचखंड बल्लां दौरे के बाद महिला ने यह वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर साझा किया। इस वीडियो में महिला ने गालियां दी हैं और आपत्तिजनक बातें कही हैं।
आदमपुर पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में लिया
शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला हरप्रीत को हिरासत में ले लिया। देर रात 11 बजे के करीब उसे थाने लाया गया और मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
