जालंधर में अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद आंधी के साथ काली घटाएं घिर आईं। शाम 5 बजे के बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। शहर के बीएमसी चौक और बस्ती एरिया में ओले भी गिरे। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। आसमान में काले बादल छाने से जालंधर में करीब 1 घंटे तक अंधेरा रहा। बारिश के बीच वाहन लाइट जलाकर निकलने नजर आए। ओले गिरने से सड़कों से गुजर रहे लोगों ने पेड़ों और दुकानों का सहारा लिया। ओलावृष्टि के कारण गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी पूरा दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी कुछ जगह बूंदाबांदी का आसार है। देखें शहर में बारिश के PHOTOS