पंजाब के जालंधर जिले के मकसूदा बाईपास के पास रविवार दोपहर एक चलते ट्रक में आग लग गई। आग लगने की सूचना पास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत ड्राइवर को दी। जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और थाना डिवीजन-1 पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी और फोम की मदद से आग पर काबू पाया। ट्रक में भरा था जिम का सामान थाना डिवीजन-1 के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर 2:20 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर आग बुझाई जा चुकी थी। ट्रक ड्राइवर अभी ने बताया कि वह जालंधर का निवासी है और उसके ट्रक में जिम का सामान भरा हुआ था। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू दमकल विभाग के सब फायर अफसर अवनीश ने जानकारी दी कि दोपहर 2:15 बजे हेडक्वार्टर को बाईपास के पास आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल एक टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीम ने पाया कि ट्रक के पिछले हिस्से में भीषण आग लगी थी, जिस पर उन्होंने सफलतापूर्वक काबू पा लिया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।