जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में 4 मार्च को एक युवक पर हथियारबंद हमलावरों ने घर में घुसकर हमला किया था। इस दौरान तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किया गया और इलाके में फायरिंग भी की गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। अब हमलवरों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 5 से 6 युवक घर में प्रवेश करते हैं। फुटेज के अनुसार, युवक खुद बंद गेट खुलवाते हैं, जिसके बाद हमलावर घर में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करते हैं और फिर मौके से भाग जाते हैं। हमले में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल जानकारी के अनुसार, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर निवासी ‘काली’ नामक युवक पर यह हमला हुआ था। हमले के बाद हमलावरों ने मोहल्ले में गोलियां चलाईं। घटना में युवक के शरीर पर कई गहरे घाव आए हैं। पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका है। बताया जा रहा है कि इस मामले के मुख्य आरोपी पर पहले भी हत्या और तस्करी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।