जालंधर में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा श्री दीवान स्थान सेंट्रल टाउन में जाकर समाप्त होगा। भारी संख्या में संगत आने को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 1 नवंबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक कई मार्गों पर यातायात को डायवर्ट करने के आदेश जारी किए हैं। इन जगहों से निकलेगा नगर कीर्तन नगर कीर्तन एस.डी. कॉलेज भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फटनगंज, गुरुद्वारा दीवान स्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, पांच पीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), रैनक बाजार, मिलाप चौक होते हुए निकलेगा। इन चौकों पर ट्रैफिक की नो एंट्री मदन फिलोर मिल चौक अलास्का चौक,टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन, इकहरी पुली, दमोरिया पुल,किशनपुरा चौक / रेलवे फाटक,दुआबा चौक / रेलवे फाटक,पटेल चौक,वर्कशॉप चौक,कपूरथला चौक,चिक-चिक चौक,लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़,फुटबॉल चौक,टी-पॉइंट शक्ति नगर,नकोदर चौक,स्काईलार्क चौक,प्रीत होटल मोड़,मखदूमपुरा गली (फूलां वाला चौक),प्लाजा चौक,कंपनी बाग चौक (पी.एन.बी. चौक), मिलाप चौक और शास्त्री मार्केट चौक पर ट्रैफिक की एंट्री नहीं। ट्रैफिक पुलिस की अपील ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि नगर कीर्तन के दिन निर्धारित मार्गों से बचते हुए ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। अधिक जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।
