जालंधर से फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर चहेड़ू बेई पुल के पास एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर निवासी विशपाल के रूप में हुई है, जो जालंधर की एक कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे ब्यास से आ रहे थे, जब उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क पर गिरा हुआ देखा। स्थानीय युवक ने दी पुलिस को सूचना उन्होंने बताया कि कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और मदद करनी शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी अमनदीप सिंह ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को हादसे की सूचना दी। युवक से ऊपर से निकाली कार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उसके ऊपर से गाड़ी निकाल दी, जिससे कुचलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि वे मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
