पंजाब और एशिया के पहले वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर घुम्मन की एक वीडियो इंस्टा पर शेयर की गई है। परिवार और दोस्तों ने इस पर लिखा कि वरिंदर घुम्मन के आखिरी पल (लास्ट मोमेंट ऑफ वरिंदर घुम्मन)। इसके साथ ही कहा कि आज भी वरिंदर घुम्मन को देखते हैं तो वो पल दिल को झिंझोर देते हैं। दोस्तों ने ये भी लिखा कि वरिंदर घुम्मन पाजी का जाना सिर्फ एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा सदमा है। वह निडर, बेबाक और हमेशा हंसते रहने वाले इंसान थे।
उनके आखिरी वीडियो ने आज हर किसी का दिल झंझोड़ कर रख दिया है। कैसे वह ऑपरेशन से पहले भी मुस्कुराते हुए मजाक कर रहे थे, लेकिन किसे पता था कि डॉक्टरों की कथित लापरवाही एक हीरे को छीन लेगी।
आज उनका परिवार और फैंस सिर्फ इंसाफ की मांग कर रहे हैं ताकि सच को दबाया न जा सके। इसके साथ ही लिखा की जस्टिस फार वरिंदर घुम्मन।
बता दें कि मसल का आपरेशन करवाने अमृतसर गए वरिंदर घुम्मन का 9 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया था। उनका शरीर नीला पड़ चुका था। इसके बाद परिवार ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। वीडियो जारी कर हेल्थ सिस्टम पर उठाए अहम सवाल वरिंदर सिंह घुम्मन से जुड़ी अहम बातें…
