जालंधर के फिल्लौर में नेशनल हाईवे पर स्थित थिंक गैस पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई इस भीषण टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद एखघायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय थाने को सूचित कर दिया गया है। मौके पर पहुंची एसएसएफ की टीम सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज थानेदार जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने बिना समय गवाए घायल व्यक्ति की स्थिति का जायजा लिया और उसे प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके बाद, एसएसएफ की एम्बुलेंस के जरिए घायल को तुरंत फिल्लौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
मामले की जानकारी देते हुए थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार चालक अपनी गाड़ी में गैस भरवाने के लिए थिंक गैस पंप की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल और कार के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुँचा है। घायल कार चालक की हुई पहचान पुलिस के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए बाइक सवार की पहचान फौजां सिंह पुत्र जीत सिंह के रूप में हुई है, जो गांव पंदरवाड़ा (जिला शहीद भगत सिंह नगर) का निवासी है। वहीं, कार चालक की पहचान कीर्तिरनैण पुत्र राम पादाराठ, निवासी न्यू बेआंत नगर, जालंधर के रूप में की गई है। कानूनी कार्रवाई जारी एसएसएफ इंचार्ज ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना के संबंध में थाना फिल्लौर के मुंशी को लिखित जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है, जिसके आधार पर मामले की अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जिनकी वजह से घायल को समय पर इलाज मिल सका।