अगर आज आपकी परीक्षा है तो पीली सरसों खाकर घर से जाएं इससे सफलता मिलेगी। अगर इंटरव्यू है तो भगवान को पीले फूल चढ़ाकर जाएं, इससे सफलता का रास्ता आसान होगा। महत्वपूर्ण मीटिंग पर घर से निकलते समय किसी गरीब को या मंदिर में केले दान करें या गाय को केला खिलाएं। इससे आपके काम पूरे होंगे। अगर डॉ के पास इलाज के लिए जाना है तो चंदन का तिलक लगाकर जाएं। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन, भूमि, भवन या आभूषण जैसी कोई बड़ी खरीदारी करनी हो तो पीला रुमाल साथ रखें। इससे लाभ होगा। ये छोटे लेकिन प्रभावशाली उपाय आपके महत्वपूर्ण दिनों को सफल और सुखद बना सकते हैं।
