पंजाब के लुधियाना में 2 फरवरी को खुड्ड मोहल्ला में शादी समारोह के दौरान चल रहे जागो कार्यक्रम में डांस के दौरान एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय सहजप्रीत सिंह उर्फ सन्त्री, निवासी गिल गांव के रूप में हुई है, जो इस समय सीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन है। पहले गोली चलाने को लेकर हुई दोनों दोस्तों में तकरार सूत्रों मुताबिक इस केस में अहम खुलासा हुआ है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने मामले की जब जांच की तो सामने आया कि जागो समारोह में पहले गोली चलाने को लेकर सहजप्रीत और उसके दोस्त मनु में तकरारबाजी हुई। तभी मनु की तरफ से गोली चल गई जो सहजप्रीत के पेट में लगी। पुलिस को जब घायल सहजप्रीत के परिजनों ने शिकायत दी तो पुलिस को जांच में पता चला कि जिस हथियार से गोली चली है वह अवैध पिस्टल है। पुलिस ने तुरंत सहजप्रीत और मनु के खिलाफ BNS की धारा 109, 238, 27-
54-59 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर लिया। अवैध पिस्टल के कारण पुलिस को पहले नहीं दी गई सूचना
सहजप्रीत 2 फरवरी की रात अपने दोस्त की इन बहन की शादी में शामिल होने दाई अहाता गया था, जहां जागो का कार्यक्रम चल रहा था। नाच गाने के दौरान उसके पास खड़े मनु की ओर से फायर किया गया। गोली सहजप्रीत के पेट में लगी। गोली निकाले बिना टांके लगवा दिए अवैध पिस्टल होने के कारण किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बड़े अस्पताल में जाने के बाद ये मामला पुलिस के समक्ष आ जाना था इसलिए सहजप्रीत के परिवार और पुलिस को सूचना देने की बजाए आरोपी सहजप्रीत को कार में कलगीधर रोड स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां प्राथमिक की उपचार के बाद उसे 33 फुटा रोड स्थित एक ही निजी अस्पताल में बिना गोली निकाले बिना ही जख्म पर टांके लगवा दिए। हालत गंभीर होने पर सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया खून नहीं रुकने पर आरोपियों ने उसे बाबा थाना सिंह चौक के पास एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। बड़े अस्पताल में जाने के बाद सहजप्रीत के परिवार और पुलिस को घटना की सूचना मिली। मुखबिर ने पुलिस को अवैध पिस्टल की सूचना दी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि सहजप्रीत और मनु के पास अवैध पिस्टल है उससे गोली चली है। आरोपी पिस्टल कहां से और कितने में लाए है इस पर पुलिस जांच कर रही है। सहजप्रीत की हालत में सुधार के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। फिलहाल अभी अधिकारियों ने इस केस में चुप्पी साधी है।
