बीकानेर में मामले की जांच करने पहुंची 2 महिला पुलिसकर्मियों पर मकान मालकिन ने पिटबुल डॉग छोड़ दिया। कुत्ते ने बाहर निकलते ही हेड कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया और उनके पैरों और हाथ पर काट लिया। इस दौरान साथ आई ASI ने जैसे-तैसे हेड कॉन्स्टेबल को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी (JNVC) थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर में 2 मार्च को हुई। हेड कॉन्स्टेबल ने 10 मार्च को मामला दर्ज करवाया है। पिटबुल से हमला करवाया
ASI शारदा ने बताया- एक मामले की जांच करने थाने से महिला हेड कॉन्स्टेबल माली जाखड़ के साथ मनीषा मोदी निवासी चाणक्य नगर के यहां पहुंची थी। इसी दौरान मोदी ने पिटबुल डॉग से हम पर अटैक करवा दिया। कुत्ते के हमले में माली जाखड़ घायल हो गईं। उनके हाथ और पैर पर कुत्ते ने काट लिया। उनका सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया। गांव गई महिला पुलिसकर्मी
ASI पूर्णाराम ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल फिलहाल इलाज के बाद अपने गांव चली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप- पिटबुल छोड़ कर खुद अंदर बंद हो गई मां-बेटी
FIR के अनुसार, महिला पुलिसकर्मियों के मनीषा मोदी के घर पहुंचते ही मकान मालकिन ने पीटबुल डॉग को छोड़ दिया, जिसने बाहर आते ही माली जाखड़ पर हमला कर दिया और हाथ-पैर पर काट लिया। इस दौरान मकान मालकिन और उसकी बेटी खुद घर के अंदर बंद हो गईं। पीड़ित पुलिसकर्मी का आरोप है कि यह हमला जान से मारने की नीयत से करवाया गया, जिससे राजकार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई।

You missed