अजमेर सिटी में गर्मी में जल संकट नहीं हो, इसके लिए जल संसाधन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। कुछ क्षेत्रों में पाइप लाइन मेन्टेनेंस सहित पम्प बदलने के काम किए हैं। वहीं विभाग की ओर से बूस्टर व अवैध कनेक्शन की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के अफसरों का दावा है कि शहरी क्षेत्र में हर दूसरे दिन पानी मिलेगा और अगर किसी को कोई शिकायत है तो कंन्ट्रोल रूम के नम्बर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत का तुरन्त समाधान कर दिया जाएगा। साथ ही खराब पडे़ हैडपम्प को दुरस्त कर दिया गया है। विभाग की ओर से टैंकर से भी पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके लिए टैंडर कर दिए गए है। जरूरत पड़ने पर टैंकर की संख्या बढ़ाई जा सकती है। अजमेर को मिल रहा पर्याप्त पानी-एसई अधीक्षण अभियंता रामचन्द्र राड़ ने बताया-अजमेर शहर को दो दिन में जलापूर्ति के लिए हर दिन 126 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है। बीसलपुर से 120-121 एमएलडी पानी रोजाना मिल रहा है। इसके अलावा फायसागर से साढे़ 4 एमएलडी पानी मिलता है। ऐसे में पानी पर्याप्त है। सिटी में 283 जोन है और एक दिन छोड़कर दूसरे दिन पानी की आपूर्ति की जाती है। पहले से कर ली पूरी तैयारी राड़ ने बताया-क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मेन्टेंनेंस की गई है। जहां बदलने की जरूरत है, वहां बदली गई है। नए पम्प लगाए गए है। सिटी में 2820 हैडपम्प है और इन सभी को चालु हालात में कर दिया गया है। सभी अधिकारी फील्उ में है और वाटर सप्लाई के दौरान पूरी मोनिटरिंग कर रहे हैं। ताकि गर्मी में कोई परेशानी नहीं हो। चला रखा है अभियान एसई राड़ ने बताया-पानी की बरबादी रोकने के लिए अधिकारी अलर्ट है। क्षेत्र में अभियान चला रखा है। अवैध कनेक्शन व बूस्टर पर कार्रवाई की जा रही है। एक अप्रैल से अब तक 129 बूस्टर जब्त किए है और 396 अवैध जल कनेक्शन काटे गए है। तीन के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। जरूरत पड़ी तो टैंकर विकल्प राड़ ने बताया-जरूरत पड़ने पर टैंकर के जरिए सप्लाई भी की जाती है और इसके लिए टैंडर कर दिए है। अभी वर्तमान में 7 टैंकरों से 30 ट्रिप रोज किए जा रहे हैं। इन टैंकरों के जरिए वहां पानी पहुंचाया जाता है, जिन सिटी क्षेत्र में लाइन नहीं है या प्रेशन से अंतिम छोर पर पानी नहीं पहुंच रहा है। इनकी संख्या आने वाले दिनो में बढ़ाई भी जा सकती है। ……… पढें ये खबर भी… CBSE 10वीं स्टूडेंट्स बोले-रेग्यूलर स्टडी से ही सफलता सम्भव:दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए आज से जमा होगी फीस,3 सब्जेक्ट में स्कोर सुधारने का मौका केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया। अजमेर से कई होनहारों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कहा कि रेग्यूलर स्टडी से ही सफलता सम्भव है। पूरी खबर पढें

You missed