भास्कर न्यूज|बारां नदियां हमारी जीवन रेखा अभियान मूल रूप से देश भर की नदियों के जल प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों में जनजागृति के लिए अभियान गोमुख गंगोत्री से प्रारंभ हुआ है। यह रामेश्वरम तमिलनाडु जाकर समाप्त होगा। इंटेक बारां चैैप्टर के कन्वीनर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यावरण कार्यकर्ता रोबिन सिंह ने रेवाड़ी हरियाणा में कहा कि शुद्ध जल मनुष्य की मूलभूत जरूरतों को पूरा करता है और मनुष्य के तमाम संसाधनों की आवश्यकता है। यदि जल में शुद्धता नहीं होगी तो हमारी नदियों के प्रति आस्था और विश्वास समाप्त हो जाएगा। ग्रीन इंडिया मूवमेंट और इंटेक बारां चैैप्टर द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी जल संवाद पदयात्रा हरियाणा के गुड़गांव से 33 किमी की पदयात्रा तय कर रेवाड़ी हरियाणा पहुंची। रेवाड़ी में जल संवाद किया। जल प्रदूषण रोकने के लिए लोगों से समझाइश की। पदयात्रा में शामिल राम धीरज सिंह, रागिनी सिंह, रविंद्र सिंह चौहान और अन्य सदस्यों द्वारा गांव गांव में जल जंगल जमीन की जागृति के लिए संवाद, गोष्ठियां, बैठकें और लघु वार्ता कर रहे हैं। इंटेक बारां चैैप्टर के कन्वीनर शर्मा ने बताया कि रेवाड़ी जिले का रोहिलावास ग्राम हरियाणा प्रांत का अंतिम पड़ाव होगा। जहां ग्राम सरपंच सहित ग्रामवासियों से संवाद होगा।