फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांव फत्तूवाला, ओझावाली और अन्य गांवों में पुलिस और एक्साइज विभाग ने रेड की है। इस दौरान कई जगह पर जमीन में दबाई गई अवैध कच्ची शराब और लाहन बरामद हुआ। जिसे नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा चालू भट्ठी को भी पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, जलालाबाद में बंद पड़े रेत की खदानों में जमीन के नीचे दबाकर अवैध कच्ची शराब लाहन छिपा कर रखा गया था। जिसे नष्ट कर दिया गया है। इतना ही नहीं कई खेतों में पुलिस ने रेड कर जमीन के नीचे दबाए गए अवैध लाहन को बरामद किया। चालू भट्ठी भी बरामद इसी दौरान एक जगह पर चालू भट्ठी भी बरामद हुई। जहां पर गैस सिलेंडर व अन्य सामान लगाकर भट्ठी के जरिए अवैध शराब तैयार की जा रही थी। इस रेड के दौरान अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। लेकिन पुलिस और एक्साइज विभाग की कार्रवाई के दौरान करीब 2 हजार से अधिक लीटर अवैध कच्ची शराब लाहन को नष्ट किया गया और 40 से अधिक बोतल अवैध शराब भी बरामद की गई।