जलालाबाद बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब बस स्टैंड पर दो बाइक पर आए चार युवकों में से दो युवकों को स्थानीय बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि उक्त युवक बिना नंबर के बाइक पर चोरी करने के लिए आए थे। इनके पास से नकली पिस्तौल और मोबाइल भी मिले हैं। दोनों युवकों पुलिस ने हिरासत में लिया है। बीते कुछ दिनों से बस अड्ढे और क्षेत्र से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बिना नंबर की बाइक से चार लोगों को आने से इन युवकों के बाइक चोरी की नियत से आने की आशंका है। उनके पास मिली बाइक के भी चोरी के होने की आशंका है । क्योंकि इसका चेसिस नंबर भी मिटाया गया है। पूछताछ करने पर भागने लगे युवक दौड़ाकर दो को पकड़ा स्थानीय निवासी अड्डा इंचार्ज सोनू ने बताया कि चार युवक दो बाइक पर बस स्टैंड में दाखिल हुए। उन्होंने बस स्टैंड के बीच बाइक लगा दिया। बाइक पर नंबर नहीं था। जब उनसे बस स्टैंड के बीच बाइक लगाने के बारे में पूछा तो बहस करने लगे। लेकिन जब पूछा गया कि बाइक पर नंबर क्यों नहीं। संदेह जाते हुए जब कड़ा रुख अपनाया गया तो भागने लगे। लोगों ने दौड़ाकर दो युवकों को पकड़ लिया, लेकिन दो भाग निकले। तलाशी में मिली नकली पिस्तौल उन्होंने बताया कि उनके पास से एक नकली पिस्तौल और दो मोबाइल मिले हैं। उनकी बाइक में नंबर नहीं था। साथ ही बाइक की चेसिस नंबर भी मिटाया गया था। यह सब मिलने के बाद सूचना पुलिस को दी है तो पुलिस मौके पर पहुंची है जिनके द्वारा मामले में जांच की जा रही है। युवकों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है पुलिस के मुताबिक अड्डा इंचार्ज की शिकायत पर जांच की गई। पकड़े गए दो युवकों को हिरासत लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सूरज भान का कहना है कि युवकों से मिले बाइक का चेसिस नंबर मिटाया हुआ है । जिसे जांच के लिए थाने लेजाया जा रहा है ।