फाजिल्का जिले के जलालाबाद शहर में बाजारों में गुरुवार को नगर कौंसिल द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर कौंसिल की टीम साथ लिए अधिकारी शहर के विभिन्न बाजारों में पहुंचे। जहां उन्होंने अवैध कब्जे करके बैठे लोगों के समान को साथ लाई गई ट्राली में रखकर ले गए। हालांकि कई लोगों का सामान वापस भी कर दिया गया और उन्हें वार्निंग भी दी गई। इतना ही नहीं बाजार में लगे मूंगफली के अड्डे भी हटा दिए गए। अधिकारियों का कहना है कि रोड पर किए गए अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। रोजाना यह कार्रवाई होगी और किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा । नगर कौंसिल के अधिकारी बिट्टू कुमार ने बताया कि, उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ चुकी है और आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण दुकानों के बाहर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इतना ही नहीं कई लोग सड़क पर अवैध तौर पर कब्जा किए अपने अड्डे बनाए बैठे हैं। जिसके मद्देनजर आज वह अपनी टीम के साथ बाजारों में निकले अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि लोगों को वार्निंग भी दी जा रही है कि यह कार्रवाई अब रोजाना होगी। इतना ही नहीं फाजिल्का- फिरोजपुर हाईवे पर भी जो अवैध कब्जे किए हुए हैं। उन लोगों को भी नोटिस जारी कर दिए गए हैं। यदि 7 दिन के अंदर अवैध कब्जे नहीं छोड़े तो उनके खिलाफ भी यह कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त कर लिया जाएगा। किसी को कोई भी सामान वापस नहीं होगा। अवैध कब्जा करने के आरोप में चालान भी किए जाएंगे।