अजमेर में बुधवार को नया बाजार स्थित संग्रहालय के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस काम की शुरुआत की। डिप्टी सीएम ने जर्जर दीवार पर प्लास्टर कर कार्य का शुभारंभ किया। संग्रहालय परिसर में करीब 5 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर दीया कुमारी ने कहा- संग्रहालय केवल प्राचीन वस्तुओं का संग्रह नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, परंपरा और इतिहास को भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मध्य होते हैं। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- अजमेर के म्यूजियम में बहुत अच्छा काम हो रहा है। बजट घोषणा में 5 करोड़ रुपए सैंक्शन भी किए गए हैं। संग्रहालय किसी भी देश व समाज की संस्कृत धरोहर का दर्पण होते हैं। यह केवल प्राचीन वस्तुओं का संग्रह नहीं बल्कि हमारी सभ्यता परंपरा और इतिहास को भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मध्य होते हैं। संग्रहालय हमें यह बताते हैं कि हमारे पूर्वजों का रहन-सहन, जीवन शैली कला और कौशल कैसा था और उनकी वैज्ञानिक सोच क्या थी। दीया कुमारी ने कहा- केवल संग्रहालय बनाना ही पर्याप्त नहीं है, उनका विकास और रखरखाव बहुत जरूरी है। यह हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। सरकार का कर्तव्य काम करना है। लेकिन यहां तक टूरिस्ट को लाना सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं नागरिक की भी जिम्मेदारी है। टूरिस्ट प्लेस को प्रचार प्रसार की जरूरत दीया कुमारी ने कहा- संग्रहालय परिसर में वन जिला-वन प्रोडक्ट की शुरुआत करना भी जरूरी है। इससे कि हाथों से बने हुए हैंडीक्राफ्ट टूरिस्ट तक पहुंच सके। 15 नवंबर से घूमर उत्सव की शुरुआत हो रही है। बड़े स्तर पर हर संभाग मुख्यालय पर या आयोजित किया जा रहा है। इस तरह के त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होना जरूरी है। इन सभी चीजों से हेरिटेज आगे बढ़ेगा। दीया कुमारी ने कहा- प्रचार की भी काफी जरूरत है। इन हेरिटेज को लेकर रोडवेज, रेलवे, बस स्टॉप सहित आने जगह पर साइन बोर्ड लगने की भी काफी जरूरत है। इसे हर टूरिस्ट प्लेस पर टूरिज्म बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि टूरिज्म का पोटेंशियल राजस्थान में बहुत ज्यादा है। इससे ज्यादा और कोई प्रदेश में नहीं है। हम सभी को अपने टूरिस्ट प्लेस को लेकर प्रचार करने की जरूरत है। ऐसे रोजगार भी बढ़ेगा। सिंध सभ्यता गैलरी का भी काम होगा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि इस राजकीय संग्रहालय में सिंध सभ्यता गैलरी का भी काम शुरू होगा और शहीद हेमू कलानी की मूर्ति भी लगेगी जिससे भारत में सिंध का योगदान याद रखा जा सके साथ ही भारत के विभाजन के दौरान जो दंश झेल गए हैं। उन्हें भी यहां दर्शाया जाएगा। सिंधु सभ्यता गैलरी यहां बनाई जाएगी। इसमें तमाम जानकारियां साझा की जाएगी किस तरह से आजादी मिली और कितने लोग इसमें शहीद हुए इन सभी विषयों को लेकर गैलरी का निर्माण किया जाएगा इसके साथ ही यहां कलाकारों के लिए बड़े हॉल का निर्माण भी किया जाएगा। इसके बाद कामकाज शुरू कर दिया गया है और जल्द ही यह बनकर तैयार होगी।
