भास्कर न्यूज | बठिंडा श्री राधा कृष्ण सेवा समिति कीकर बाजार बठिंडा 11 वर्षों से संत–महात्माओं, अपाहिजों और जरूरतमंद लोगों के लिए प्रतिदिन निशुल्क संध्या भोजन की सेवा जारी है। समिति के अनुसार यह लंगर सेवा गुरु भवन में आयोजित की जाती है, जहां लोगों को प्रतिदिन घर जैसा शुद्ध भोजन परोसा जाता है। समिति सदस्यों का कहना है कि यह सेवा शहरवासियों और दानी सज्जनों के सहयोग से लगातार चल रही है। न केवल भोजन परोसा जाता है, बल्कि सेवा भाव से जुड़े लोग पूरी निष्ठा से यह सुनिश्चित करते हैं कि हर जरूरतमंद तक पौष्टिक खाना पहुंचे। इसके अतिरिक्त राधा कृष्ण सेवा समिति सप्ताह में दो दिन कैंसर अस्पताल में भी लंगर भेजती है, ताकि वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भोजन की कोई कमी न हो।