जयपुर के 10 मंजिला अपार्टमेंट के 6-फ्लोर स्थित फ्लैट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। श्याम नगर थाना पुलिस ने रजिडेंसी गार्ड्स की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बिल्डिंग को खाली करवायाा। जान बचाने के लिए छत पर पहुंचने से फंसे दो परिवार को हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड की मदद से नीचे उतारा गया। पुलिस ने फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से पूरी तरह फ्लैट जल जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। SHO (श्याम नगर) दलवीर सिंह ने बताया- श्याम नगर जनपथ पर अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी के नाम से 10 मंजिला अपार्टमेंट है। बिल्डिंग में बने फ्लैट्स में करीब 200 लोग रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अपार्टमेंट के 6 फ्लोर पर रहने वाले कमल के फ्लैट में आग लग गई। फ्लैट में उठी आग की लपटों को देखकर कमल अपने परिवार के साथ बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की भीषण लपटों के साथ ही धुएं का गुब्बार उठने लगा। आग लगने पर हंगामा होने पर अपार्टमेंट के लोग अपने-अपने फ्लैट्स से बाहर निकले। श्याम नगर थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर रेजिडेंसी गार्ड्स की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बिल्डिंग में रहने वाले सभी परिवारों को बाहर निकाला। तोड़ने पड़े कांच, निकालकर लाए बाहर फ्लैट में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग के चलते पूरा अपार्टमेंट धुंए के गुब्बार से भर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल कॉन्स्टेबल अंकित और मुखराम जैसे-तैसे 5वीं मंजिल पर पहुंचे। वहां लगे शीशों को तोड़कर धुएं को निकालकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। फायर बिग्रेड की मदद से करीब आध घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। आग से फ्लैट व उसमें रखा सामान पूरी तरह जल गया। छत पर फंसे दो परिवार आग लगने पर बचने के लिए दो परिवार के 8 मेंबर लिफ्ट से बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए। आग बढ़ने पर नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन वॉयरिंग जल जाने के कारण लिफ्ट बंद हो गई। धुंआ बढ़ने पर वह छत पर ही फंस गए। जिसमें चलने-फिरने में असमर्थ 80 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल थी। पुलिस ने छत पर फंसे परिवारों को बचाने के लिए हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड मंगवाई। जिसकी मदद से रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित नीचे उतरा लिया गया।
