जयपुर में शनिवार को टोंक रोड स्थित होटल क्लेरियन बेलाकासा में आयोजित समारोह में ‘मिस अल्यूरिंग ब्यूटी ऑफ राजस्थान और नेशनल डायनामिक अवॉर्ड्स – सीजन 3’ का पोस्टर लॉन्च किया गया। यह आयोजन माइंड ब्लोइंग फिल्म प्रमोशन की ओर से रिवाइव हॉलीडेज के सहयोग से किया गया। यह राजस्थान का स्टेट-लेवल ब्यूटी पेजेंट है, जो मॉडल्स को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने और एक्सपोजर प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। इस मंच के जरिए मॉडल्स को फिल्म्स, वेब सीरीज, और म्यूजिक वीडियोज में अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलता है। फाउंडर सौरभ प्रजापत, शो डायरेक्टर आशीष कुमावत और वरुण बंसल ने बताया कि पिछले दो सीजन की सफलता के बाद इस वर्ष इस इवेंट को और भी भव्य और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उनके अनुसार, इस प्लेटफॉर्म से पहले भी कई मॉडल्स को बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम मिल चुका है और वे आज अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जयपुर शहर में दो ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों का चयन विभिन्न पैरामीटर्स पर किया जाएगा। इसी के साथ, एक लकी मॉडल को डायरेक्ट टॉप 12 में एंट्री दी जाएगी, जबकि विजेता को 1 लाख रुपए का कैश प्राइज प्रदान किया जाएगा। फिनाले से पहले लुक लॉन्च, टैलेंट राउंड, और ग्रूमिंग सेशंस जैसी कई रोचक गतिविधियां भी होंगी। इस साल का ग्रैंड फिनाले 14 दिसंबर को जयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी को स्पेशल जूरी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया जाएगा, जो प्रतिभागियों के टैलेंट को परखेंगे।वहीं, बॉलीवुड डायरेक्टर अमन प्रजापत फाइनलिस्ट मॉडल्स को ग्रूमिंग सेशन और करियर गाइडेंस देंगे। वे फाइनलिस्ट को इंडस्ट्री नॉलेज, मोटिवेशन, स्किल्स और कम्युनिकेशन टिप्स साझा करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जेडी महेश्वरी, पवन गोयल, शिव सिंह शेखावत, सुमीर चौधरी, जी.एल. यादव, शरवन यादव, शिवराज सिंह, ओमप्रकाश नागर, कार्तिक राज यादव, अभिषेक सिंह और कृष्णा कुमावत उपस्थित रहे।