राजस्थान में आज जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत कई जिलों में शाही लवाजमे के साथ गणगौर की सवारी निकाली जाएगी। जयपुर में सवारी से पहले सिटी पैलेस में पूर्व राजपरिवार की महिला सदस्य गणगौर माता की पूजा करेंगी। इसके बाद त्रिपोलिया गेट पर पद्मनाभ सिंह लाव-लश्कर के साथ आरती करेंगे। यहां शाही सवारी को देखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल समेत सैकड़ों की संख्या में टूरिस्ट त्रिपोलिया गेट पहुंचे हैं। जोधपुर में करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के सोने के जेवर माता की मूर्ति को पहनाए जाएंगे। इसके बाद सवारी निकाली जाएगी। उदयपुर में सवारी से एक दिन पहले शुक्रवार को ‘दातन हेला’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘भूत’ की डरावनी झांकी रही। जयपुर में गणगौर की सवारी देखने आए लोग, देखिए PHOTOS पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…