जयपुर शहर में आबादी वाले इलाकों के पास लेपर्ड दिखने की बढ़ती घटनाओं के बीच गुरुवार शाम झालाना क्षेत्र से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया। झालना लेपर्ड रिजर्व के शिव मंदिर मार्ग पर मादा लेपर्ड फ्लोरा ने मादा चीतल का खुले में लाइव शिकार किया। लेपर्ड फ्लोरा ने 30 सेकेंड में चीतल को मार दिया। यह घटना उस समय हुई, जब कई पर्यटक वाइल्ड लाइफ सफारी के लिए रास्ते पर मौजूद थे। जैसे ही लेपर्ड ने चीतल पर धावा बोला, पर्यटकों ने अपनी आंखों के सामने पूरा घटनाक्रम देखा। मादा लेपर्ड फ्लोरा के ढाई से तीन महीने उम्र के तीन शावक हैं। रास्ते के दोनों ओर खड़े थे पर्यटकों के वाहन
झालाना लेपर्ड सफारी क्षेत्र में यह नजारा देखकर पर्यटकों के रोंगटे खड़े हो गए। शिव मंदिर मार्ग पर मादा लेपर्ड फ्लोर ने सबके सामने मादा चीतल का शिकार किया। घटनाक्रम के समय रास्ते के दोनों ओर पर्यटकों के वाहन खड़े थे। सभी पर्यटक करीब से इस रोमांचक और खतरनाक पल के गवाह बने। करीब 60-70 किलो वजनी चीतल को एक ही छलांग में 8 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ा ले गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चीतल को काबू करने के बाद फ्लोरा ने अद्भुत फुर्ती और ताकत का प्रदर्शन किया। करीब 60-70 किलो वजनी चीतल को वह एक ही छलांग में 8 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ाकर ले गई। इसे 30 सेकेंड में ही फ्लोरा ने मौत के घाट उतार दिया। यह देखकर लोग हैरान रह गए। चीतल ने पूरी तरह दम भी नहीं तोड़ा था कि फ्लोरा ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर शिकार पूरा किया। ढाई से तीन महीने के तीन शावकों के कारण ज्यादा कर रही शिकार
पिछले दो सप्ताह में यह तीसरी बार है, जब फ्लोरा को लाइव शिकार करते देखा गया है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट के अनुसार फ्लोरा हाल ही ज्यादा सक्रिय हो रही है। उसके ढाई से तीन महीने उम्र के तीन शावक हैं। शावकों की सुरक्षा और भोजन की जरूरतों के चलते फ्लोरा लगातार शिकार कर रही है। यही कारण है कि फ्लोरा दिनों-दिन ज्यादा साहसी होती दिखाई दे रही है। रेंज अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम लगातार फ्लोरा और उसके शावकों की मूवमेंट मॉनिटर कर रही है, ताकि भीड़भाड़ वाले मंदिर मार्ग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके। साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके। फ्लोरा मछली : जो सबसे बड़ी मां है
फ्लोरा नाम की मादा लेपर्ड झालाना के जंगलों में सबसे बड़ी मां के रूप में जानी जाती है, क्योंकि इन्हीं जंगलों में वो चार पीढ़ियों को जन्म दे चुकी है। उसे झालाना की मछली भी कहा जाता है, क्योंकि रणथंभौर के बाघों में सबसे बड़ी मां का नाम मछली ही था। यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में मंत्री के बंगले और स्कूल में घुसा लेपर्ड:बच्चे क्लासरूम में बंद, VVIP इलाके में 2 घंटे तक दीवार फांदता रहा तेंदुआ राजधानी जयपुर के VVIP एरिया सिविल लाइंस में 20 नवंबर को लेपर्ड पहुंच गया था। लेपर्ड सुबह करीब 9 बजे सबसे पहले लेन नंबर 6 पर बने एक घर में घुसा। फिर लेपर्ड जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले में देखा गया। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर के शास्त्री नगर में घुसा लेपर्ड, VIDEO:सड़क और घर की छत पर घूमता दिखा, आबादी वाले इलाके में लगातार दूसरे दिन मूवमेंट जयपुर में लगातार दूसरे दिन लेपर्ड का रिहायशी इलाके में मूवमेंट देखा गया है। लेपर्ड गुरुवार को शास्त्री नगर में सीकर हाउस के आसपास के एरिया में नजर आया। सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड कल्याण कॉलोनी में रोड क्रॉस करता और एक घर की छत पर घूमता दिखा। (पूरी खबर पढ़ें)
