बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के बाद अब अरब सागर में भी एक लो-प्रेशर सिस्टम बन गया। इस सिस्टम के प्रभाव से मंगलवार को जयपुर में तेज बारिश हुई। जगह-जगह पानी भर गया। गाड़ियां फंस गई। जाम लग गया। जयपुर में जेएलएन मार्ग पर एक घंटे में 71.5MM बरसात हुई है। मोतीडूंगरी रोड पर 4 फीट तक पानी भर गया। कई जगह रावण के पुतले बह गए। दौसा, अजमेर, सीकर, बीकानेर, अलवर, नागौर में पानी बरसा। अजमेर के किशनगढ़ में सुबह करीब साढ़े 10 बजे तेज बरसात हुई। बीकानेर में भी सुबह करीब 5 बजे बारिश शुरू हुई। सीकर में 22 दिनों के बाद आज (मंगलवार) सुबह 6:30 बजे बारिश हुई। सीकर कंट्रोल रूम के अनुसार, फतेहपुर में 29 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। फतेहपुर कस्बे में छतरियां बस स्टैंड पर एक बार फिर जल भराव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यह 3 अक्टूबर तक जारी रहेगा। जयपुर में बारिश से जुड़ी तस्वीरें… राजस्थान में बारिश… अब जानिए-राजस्थान में 4 दिन कैसा रहेगा मौसम … मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में वर्षा से रावण बनाने वालों के सपने टूटे:दो दिन बाद है दशहरा, दो माह से बना रहे थे रावण, लाखों रुपए और मेहनत बही पानी में सीकर में भारी-बारिश, सड़कों पर 2 फीट तक पानी भरा:लोहारू बस स्टैंड लबालब, नवलगढ़ रोड पर आवाजाही प्रभावित, फतेहपुर में 29 MM बारिश बारिश के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…