जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 28वें लोक रंग समारोह का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के प्रसिद्ध तेरह ताली नृत्य से हुई, जिसमें महिलाओं ने जमीन पर बैठकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस नृत्य में महिलाओं ने अपने शरीर के तेरह अलग-अलग हिस्सों पर मंजीरे बांधे थे। इस नृत्य के दौरान महिलाओं ने अपने मुंह में तलवारें पकड़े हुए भी हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। मणिपुर के कलाकारों ने ‘ब्लाइन्ड कटिंग’ का ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने मार्शल आर्ट के करतब दिखाए। आंखों को पूरी तरह से ढका हुआ होने के बावजूद उन्होंने अपनी कला से सब्जियों को काट दिया, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए। जयपुर में आयोजित इस समारोह में 8 राज्यों के कलाकारों ने भाग लिया। असम के कलाकारों ने ‘हाजोंग’ नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी, जिन्होंने सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा। अब देखिए, कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS…
