जयपुर पुलिस ने नकली घी बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7500 किलोग्राम घी जब्त किया है। फैक्ट्री में वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को गर्म करके उसमें एसेंस मिलाकर घी तैयार किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली घी, कच्चा माल, पैकिंग मटेरियल और घी बनाने की मशीन मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रोज 2 हजार लीटर नकली घी बनाकर बाजारों में बेचते थे। नकली घी से ज्यादा प्रॉफिट कमाने और माल मार्केट में जल्दी बिके इसलिए नामी कम्पनियों – सरस, लोट्स, अमूल, महान और कृष्णा के नाम के डिब्बों में नकली घी पैक किया जाता था। एक साल से फैक्ट्री चल रही थी। आरोपी 15 किलो से 500 ग्राम तक के डिब्बे में घी पैक करते थे। यह कार्रवाई खोरा बीसल थाना पुलिस ने शनिवार शाम को की थी। पहले देखिए, फैक्ट्री से जुड़े 4 PHOTOS… चार बदमाश गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी डीसीपी (ईस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया कि नकली घी मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आरोपी राजेंद्र कुमार गुप्ता (55), अनिल जोशी (29), भूपेंद्र उर्फ रुपेंद्र शर्मा (30) और जगदीश शर्मा (44) शामिल हैं। अनिल जोशी और भूपेंद्र उर्फ रुपेंद्र शर्मा ग्वालियर (MP) के रहने वाले हैं, अभी दुर्गा विहार कॉलोनी और नाड़ी का फाटक, खोरा बीसल में रहते है। वहीं, राजेंद्र कुमार गुप्ता मथुरा (यूपी) का रहने वाला है। अभी सूर्यनगर, बैनाड़ रोड, खोरा बीसल में रहता है। जगदीश शर्मा दादी का फाटक, झोटवाड़ा का रहने वाला है। अभी खोरा बीसल में रहता है। पुलिस नकली घी गैंग के मुख्य सरगना वीरेंद्र शर्मा की तलाश में दबिश दे रही है। रोज 2 हजार लीटर नकली घी बेचते थे आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि फैक्ट्री में वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को गर्म करके उसमें एसेंस मिलाकर घी तैयार किया जाता था। नकली घी को ज्यादा प्रॉफिट कमाने के लिए नामी घी कम्पनियां सरस, लोट्स, अमूल, कृष्णा व महान के नाम के डिब्बों-पीपों में पैकिंग करते थे। इससे नकली घी जल्दी भी बिक जाता था। किसी को शक नहीं हो, इसलिए फैक्ट्री के अंदर खुद के वाहन खड़े करते और बाहर से शटर लगाकर अंदर नकली घी बनाते थे। वेस्टेज रैपर और अन्य सामान को फैक्ट्री के अंदर भट्टी में जलाकर नष्ट कर देते थे, जिससे बाहर किसी को पता नहीं चल सके। आरोपी बाजार में सीधा दुकानदारों को सप्लाई करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रोज 2 हजार लीटर नकली घी बनाकर बाजारों में बेचते थे। — नकली घी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… फैक्ट्रियों में केमिकल से तैयार होता नकली घी देखिए:ऑर्डर मिलते ही 15 मिनट में माल रेडी, 2 किलो बनाने में खर्चा महज- 230 रुपए राजस्थान में दिवाली पर नकली घी बेचने वाले माफियाओं के चेहरों को हमने पार्ट-1 में बेनकाब किया था। ये सच दिखाया था कि कैसे मामूली मुनाफे के लिए रिफाइंड तेल के दाम में केमिकल से बना नकली घी बेच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

You missed