जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के लिए पीछा कर रहे बदमाश ने सुनसान गली में महिला को पकड़ लिया। विरोध कर शोर मचाने पर तेजी से भाग निकला। छेड़छाड़ का वीडियो जवाहर सर्किल इलाके का होना सामने आया है। वीडियो के संबंध में सूचना को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से तत्काल संज्ञान लिया गया है। आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए बिना देरी के कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर जवाहर सर्किल थाने में पुलिस ने FIR दर्ज की। नई आपराधिक कानूनों की धाराओं के तहत जाचं और अग्रीम कार्रवाई की जा रही है। पहले देखिए छेड़छाड़ के 2 PHOTO… पिछले दिनों आमेर में विदेशी युवती से अभ्रदता, ऑटो ड्राइवर के विदेशी ट्यूरिस्ट से गलत व्यवहार, इस्कॉन रोड पर बाइक सवार युवती से छेड़छाड़ की वारदात लगातार होना सामने आई है। इसके बाद सरेराह प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो में एक बदमाश मोबाइल पर बात करते जा रही महिला का पीछा करता है। काफी दूरी से पीछा करने के बाद सुनसान गली में मौका पाकर पीछे से पकड़ महिला से छेड़छाड़ करता है। विरोध कर शोर मचाने पर बदमाश उल्टे पांव वापस भाग जाता है। — ये खबर भी पढ़ें जयपुर में दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़:बाइक से पीछा करके 2 युवकों ने की गंदी हरकत; कांग्रेस बोली- राजस्थान में कानून व्यवस्था चरमराई जयपुर में बीच सड़क पर बाइक सवार युवकों द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना में दो युवक सड़क पर आगे जा रही बाइक सवार युवती का पीछा करते हैं, फिर अचानक युवती की बाइक के पास अपनी बाइक निकालकर अश्लील हरकत करते हैं। इसके बाद युवक मौके से फरार हो जाते हैं। (पूरी खबर पढ़ें) जापानी महिला से छेड़छाड़ मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:1 नाबालिग डिटेन; जयपुर की पहाड़ी पर की थी अश्लील हरकतें जयपुर पुलिस ने जापानी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ मामले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 5 अप्रैल सुबह करीब 8 बजे जापान की रहने वाली महिला पर्यटक जयगढ़ फोर्ट घूमने पहुंची थी। आमेर किले से पैदल जयगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान जयगढ़ किले की पहाड़ी के पास सुनसान जगह पर युवकों ने घेर लिया। (पूरी खबर पढ़ें)