जयपुर के अलग-अलग वार्डों से मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। इनमें नालियों के टूटे चैंबर, खुले सीवरेज कवर और अधूरी सड़कें हादसों को न्योता दे रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में न सड़क है, न ही स्ट्रीट लाइट। इससे रात के समय लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। सांगानेर क्षेत्र के वार्ड नंबर 98 के बालावाला इलाके में लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। स्थानीय निवासी गणेश शर्मा का कहना है कि कच्ची और उखड़ी सड़क के कारण रोजमर्रा की आवाजाही मुश्किल हो रही है। बरसात या पानी भरने की स्थिति में हालात और बिगड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में रोड लाइट भी नहीं लगी है, जिससे रात के समय पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है, इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी तरह वार्ड 63 में मेट्रो पिलर नंबर 192 के पास, सिंधी कैंप बस स्टैंड क्षेत्र में सीवरेज चैंबर का ढक्कन टूटा हुआ है। स्थानीय निवासी नवीन जैन के अनुसार खुला चैंबर राहगीरों और यात्रियों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। खासतौर पर रात के समय अंधेरे में यहां से गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। मालवीय नगर सेक्टर-11, वार्ड 126 में कचरे की गंभीर समस्या सामने आई है। स्थानीय दुकानदार मनीष अग्रवाल ने बताया कि पूरे सेक्टर का कचरा इसी स्थान पर डाला जाता है। नगर निगम की छोटी गाड़ियां भी यहीं कचरा डालती हैं, जिससे इलाके में लगातार बदबू बनी रहती है। मनीष का कहना है कि बदबू और गंदगी के कारण वे पिछले दो महीनों से बीमार हैं। जिसकी वजह से सांस लेने में भी परेशानी हो रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं वार्ड 77 के लक्ष्मी नारायणपुरी में स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने नाली का चैंबर टूटने से गंदा पानी और बदबू फैल रही है। स्थानीय निवासी राकेश समरिया ने बताया कि अस्पताल के सामने ऐसी स्थिति होने से मरीजों, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन लंबे समय से समस्या जस की तस बनी हुई है। राजधानी के इन हालातों ने नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। आप भी कर सकते है पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में सड़कों पर कचरा और बहता गंदा पानी:खुले बिजली के तारों से हादसों का खतरा; शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस 2.जयपुर की सड़कों पर लगे कचरे के ढेर:घाटगेट से मानसरोवर तक गंदगी का अंबार, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 3.जयपुर में सीवरेज के गंदे पानी से सेहत को खतरा:सड़कों पर लाइट बंद पड़ी, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 4.जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 5.जयपुर में सड़कों की हालत बदहाल, आमजन परेशान:हादसों का खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं मिल रहा स्थाई समाधान 6.जयपुर में समस्या बने खुले, टूटे-धंसे हुए सीवर चैंबर:आदर्श नगर और मानसरोवर में बढ़ा खतरा, जनता बोली- बुनियादी सुविधाएं बदतर 7.JDA में 17 साल से नहीं हुई प्लॉट की रजिस्ट्री:सड़कें दलदल में बदल चुकीं; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 8.जयपुर में सीवर, कचरा और पानी बहाव की समस्या:बदहाल व्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी, कई वार्डों में खतरा और गंदगी से जनता परेशान 9.जयपुर की गलियों में भारी वाहनों से बढ़ी परेशानी:स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार में निकल रही गाड़ियां, दैनिक भास्कर एप पर सामने आई समस्याएं 10.जयपुर में नई सड़क कुछ ही दिनों में खराब:झुके ट्रांसफॉर्मर से बढ़ा हादसों का खतरा; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं
