जयपुर में दीपावली पर सजावट और रोशनी प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। परकोटे के बड़े बाजारों में जौहरी बाजार ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि चारदीवारी के बाहर राजा पार्क को प्रथम पुरस्कार मिला। यह घोषणा विजेता चयन समिति द्वारा की गई। विजेता चयन समिति में दुर्गसिंह राजपुरोहित (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला उत्तर प्रथम) समन्वय अधिकारी थे। उनके साथ आयुक्तालय जयपुर के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य जैसे महाराज अलबेली माधुरी शरण, प्रवीण बड़े भैया, कमला पारीक, वीरेंद्र राणा, विष्णु शर्मा, मुनव्वर खान, पदम सिंह जैन, बाबू कुरैशी, मोहन लाल सांखला, तोसिफ उर रहमान और तरुण राज पांचाल शामिल थे। परकोटे के बड़े बाजारों की श्रेणी में जौहरी बाजार को प्रथम, त्रिपोलिया बाजार को द्वितीय और चांदपोल बाजार को तृतीय स्थान मिला। रामगंज बाजार, सर्राफा खंदा बड़ी चौपड़ और घाटगेट बाजार को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। चारदीवारी के बाहर के बाजारों में राजा पार्क ने पहला स्थान प्राप्त किया। एम.आई. रोड को द्वितीय और सर्वानंद मार्केट, बर्फखाना रोड को तृतीय पुरस्कार मिला। मानसरोवर के मध्यम मार्ग को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परकोटे के छोटे बाजारों में बापू बाजार प्रथम, नेहरू बाजार द्वितीय और हल्दियों का रास्ता तृतीय रहा। नाहरगढ़ रोड बाजार और हवामहल बाजार को सांत्वना पुरस्कार मिले। स्वागत द्वार की श्रेणी में चांदपोल बाजार (ऑपरेशन सिंदूर झांकी) विजेता रहा। सरकारी भवनों में नगर निगम ग्रेटर प्रथम, जे.डी.ए. द्वितीय और सरस डेयरी, जे.एल.एन. तृतीय स्थान पर रहे। जयपुर शॉपिंग मॉल की श्रेणी में गणपति प्लाजा ने पहला, पिंक स्क्वायर ने दूसरा और गौरव टॉवर (जी.टी.) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। धार्मिक स्थलों में वैशाली नगर स्थित अक्षरधाम मंदिर को प्रथम, बिरला मंदिर को द्वितीय और खोले के हनुमान जी मंदिर को तृतीय पुरस्कार मिला। तिलक नगर के लक्ष्मी मंदिर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निजी भवन सजावट में केसर गढ़ (पत्रिका) और होटल सजावट में एल.एम.बी. जौहरी बाजार विजेता रहे। निजी व्यावसायिक स्थल सजावट में नंदकिशोर मेघराज, एम.आई. रोड (रामदरबार झांकी) को प्रथम, आरी-तारी, जौहरी बाजार को द्वितीय और राजवेश, जौहरी बाजार को तृतीय स्थान मिला। जे.के.जे. ज्वैलर्स, जगतपुरा को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। यह भी पढ़े: जयपुर में ऑपरेशन सिंदूर की झलक, सीता स्वयंवर की झांकी:हनुमान जी के कंधे पर राम-लक्ष्मण, दीपोत्सव पर अयोध्या की थीम पर सजे बाजार