जयपुर में जलमहल के आसमान में भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स’ टीम का एयर शो हो रहा है। नाहरगढ़ की पहाड़ियों के पीछे से निकलकर 9 विमान जलमहल के ऊपर लगभग 1000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फॉर्मेशन बनाएंगे। सभी पायलट 18 मैन्युवर पेश करेंगे। महज 5 मीटर की दूरी रखकर पायलट हवाई कलाबाजियां दिखाएंगे। देश-दुनिया में 800 से ज्यादा एयर शो कर चुकी सूर्यकिरण टीम दो दिन (20 और 22 फरवरी) जयपुरवासियों को रोमांच, कौशल और देशभक्ति से सराबोर दृश्य दिखाने वाली है। एयर शो में सारंग टीम के पांच हेलिकॉप्टर भी करतब दिखाएंगे। … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…