राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। जयपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। जयपुर में दोपहर बाद अचानक अंधेरा छा गया। चार जिलों में ओले भी गिरे हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तापमान में भी गिरावट हुई है। बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। चित्तौड़गढ़ के बेगूं में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सरसों की तैयार फसल को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा। चने के आकार के ओले गिरे, हवा में ठंडक जयपुर, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर सहित 10 से ज्यादा जिलों में तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह 4 बजे से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरे हैं। हवा में ठंडक होने से दिन के तापमान में भी तीन-चार डिग्री की गिरावट हुई है। चूरू, सीकर जिले में भी सुबह ओले गिरे हैं। वहीं, कोटा, टोंक, अलवर बुधवार सुबह 20 से 25 मिनट तक तेज बरसात हुई। मौसम बदलने के साथ फिर से सर्दी महसूस हो रही है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। 25 डिग्री से नीचे दिन का तापमान पिछले 24 घंटे में नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, चूरू जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में आज इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 19 ​फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा। अब देखिए- राजस्थान में बदले मौसम से जुड़े PHOTOS…