मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में राजस्थान फिल्म फेस्टिवल (RFF) की अवॉर्ड नाइट का भव्य आयोजन हुआ। इस शो को बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे, डेजी शाह और सुमित व्यास ने होस्ट किया। इस अवसर पर देशभर से आई रीजनल फिल्मों और राजस्थान की फिल्मों को अलग-अलग 12 कैटेगिरी में सम्मानित किया गया। शो में बेस्ट राजस्थानी फिल्म का खिताब हुकुम को मिला। वहीं, बेस्ट एक्टर श्रवण सागर रहे। अदर रीजनल फिल्म कैटेगिरी में बेस्ट फिल्म साला और बेस्ट एक्टर धीरन रहे। दिलीप सेन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब दिग्गज संगीतकार दिलीप सेन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड ग्रहण करते समय उन्होंने कहा- राजस्थान ने पहली बार मुझे अपना माना है। मैं गंगानगर में जन्मा हूं और यह सम्मान मेरी मिट्टी से जुड़ाव का सबसे बड़ा प्रतीक है। हमारी चार पीढ़ियां संगीत और कला को समर्पित रही है। अब मैं गंगानगर में अपना संगीत विद्यालय शुरू करने जा रहा हूं। मैं राजस्थानी फिल्मकारों से अपील करता हूं कि वे अपने बजट में मुझसे म्यूजिक बनवा सकते हैं। मेरे दरवाजे हमेशा उनके लिए खुले हैं। इवेंट हाईलाइट्स
चंकी पांडे ने सात समंदर पार गाने से मंच पर एंट्री ली, फिर लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता गाने पर गोरिल्ला के साथ मंच पर डांस किया। वे बोले- ये मेरी फिल्म आंखें में छोटा सा बंदर था, अब केले खाकर गोरिल्ला बन गया है। यह मेरी गाड़ी भी चलाता है। जब मंच पर राजस्थान के आईएएस अधिकारी रवि जैन मंच पर आए तो उन्होंने सिंगर की कमी को दूर करने पर गाना गाने की पहल की, जब चंकी ने साथ देते हुए अपनी फिल्म तेजाब का गाना ‘सो गया ये जहां’ पर रवि जैन ने प्रस्तुति दी। इस गाने को सुनकर चंकी भी दंग रह गए और रवि जैन की तारीफ करने से नहीं चूके।
– मंच पर जब वरिष्ठ आईएएस कुंजीलाल मीना आए तो राजस्थानी फिल्म के बेस्ट राइटर का अनाउंसमेंट करने लगे तो वे डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी को आवाज लगाने लगे, इस मौके पर फिल्म के एक्टर श्रवण सागर यह अवॉर्ड लेने आए तो उन्होंने उनसे पूछा कि मेरा छोटा भाई या दोस्त कहां जितेन्द्र, जो इस समय जयपुर कलेक्टर है, यहां आना चाहिए था। तब उन्होंने बताया कि वे प्रशासनिक काम में बिजी है, तब उन्होंने श्रवण यह अवॉर्ड दिया।
– सिंगर रवीन्द्र उपाध्याय भी मंच पर अवॉर्ड देने गए थे, तब उन्होंने भी कुछ गाने सुनाए और बताया कि राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का टाइटल ट्रेक भी उन्होंने ही गाया है।
– म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन ने अपने हिट गानों को सुनाकर माहौल को खास बनाया अन्य रीजनल फिल्मों की कैटेगरी और विजेता राजस्थानी फिल्मों की कैटेगिरी और विजेता 15वां एडिशन होगा खास फेस्टिवल की फाउंडर संजना शर्मा ने बताया-इस अवॉर्ड नाइट ने एक बार फिर साबित किया कि राजस्थान फिल्म फेस्टिवल सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि यह रीजनल सिनेमा और राजस्थानी फिल्मों की नई पहचान और उनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने का एक सुनहरा अवसर है। इस बार हमने शो को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए खास होस्टिंग कॉम्बिनेशन तैयार किया। चंकी पांडे अपने ह्यूमर और अनोखे अंदाज से दर्शकों को मनोरंजन करते दिखे, वहीं सुमित व्यास अपने राजस्थानी तड़के से शो को खास बनाया। डेजी शाह की मौजूदगी भी खास रही। यह फेस्टिवल का 13वां एडिशन है, अब हम 15वें एडिशन को खास बनाने में जुटे हुए हैं। क्षेत्रीय सिनेमा को मिला राष्ट्रीय मंच आरएफएफ के प्रोग्रामिंग हेड अनिल जैन ने कहा- राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में 9 राज्यों की 14 फिल्मों अदर रीजनल श्रेणी और 8 राजस्थानी फिल्में राजस्थानी सिनेमा की श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करती नजर आई। इन्हें यहां सम्मानित किया गया। अवॉर्ड नाइट में अभिनेत्री चारू असोपा, मशहूर कोरियोग्राफर अजीत सिंह तंवर, पॉप सिंगर कोमल कोरा, लोक गायक मोती खान, मॉडल कृष्णा सोनी और साउथ एक्ट्रेस मीनाक्षी गोस्वामी अपनी अद्भुत परफॉर्मेंस से जश्न को खास बना दिया।
