मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जाने वाले अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। करीब 450 करोड़ रुपए की लागत की इन छोटी-बड़ी परियोजनाओं में सबसे प्रमुख गोपालपुरा बाइपास पर नई एलिवेटेड रोड है। इसकी आज नींव रखी गई। इसके साथ पृथ्वीराज नगर योजना में बसी कालोनियों के घरों को सीवरेज लाइन और बीसलपुर के पानी की लाइन से जल्द कनेक्टिविटी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आज गोपालपुरा बाइपास पर त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी तक बनाई जाने वाली एलिवेटेड रोड की नींव रखी। ​​​​​​करीब 219 करोड़ रुपए की लागत से ये एलिवेटेड रोड बनेगी। फुटपाथ और ड्रेनेज भी बनेगी ये एलिवेटेड रोड करीब 2.160 किलोमीटर लम्बाई में बनेगा। 17.20 मीटर इसकी चौड़ाई होगी। 10.50 मीटर इसके दोनों तरफ सर्विस रोड बनेगी। 2 मीटर का फुटपाथ और ड्रेनेज भी बनेगी। इसे फरवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में ये सड़क जयपुर में प्रमुख व्यस्ततम सड़कों में से एक है। ये श्याम नगर, वैशाली नगर, चित्रकूट और मानसरोवर आवासीय क्षेत्रों को टोंक रोड और जेएलएन मार्ग जैसे मार्गो से सीधी कनेक्टिविटी देती है। वर्तमान में इस रोड पर पूरे दिन प्रमुख चौराहों जैसे त्रिवेणी जंक्शन, 10-बी जंक्शन, रिद्धी-सिद्धि जंक्शन और सोमानी हॉस्पिटल जंक्शन पर हर समय यातायात जाम रहता है। इसे देखते हुए यहां ये एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण