राजधानी जयपुर की तीनों लेपर्ड सफारी झालाना, आमागढ़ और बीड़ पापड़ में आज से नया समय लागू कर दिया गया है। मौसम में बदलाव को देखते हुए वन विभाग ने सफारी के समय में संशोधन किया है। ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके और वन्यजीवों को अनुकूल वातावरण प्राप्त हो। दरअसल, सर्दियों के मौसम में पहले भी सफारी के समय में सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार बदलाव किया जाता रहा है। ताकि पर्यटक प्राकृतिक रोशनी में सफारी का आनंद ले सकें और वन्यजीवों को भी पर्याप्त समय मिल सके। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया- सर्दी के मौसम में सुबह देर से धूप निकलने और शाम जल्दी अंधेरा होने के कारण यह बदलाव किया गया है। DCF विजयपाल सिंह ने बताया- हमने यह निर्णय पर्यटकों की सुविधा और वन्यजीवों के स्वाभाविक व्यवहार को ध्यान में रखकर लिया है। बदलते तापमान और रोशनी की स्थिति के अनुसार अब सफारी समय और भी अनुकूल रहेगा। जयपुर में स्थित ये तीनों लेपर्ड सफारी जोन न केवल राजस्थान बल्कि, पूरे देश में लोकप्रिय हैं। यहां प्रतिदिन देसी और विदेशी पर्यटकों की बड़ी संख्या सफारी का रोमांच लेने पहुंचती है। इनमें झालाना लेपर्ड सफारी देश की पहली शहरी लेपर्ड सफारी के रूप में प्रसिद्ध है। यहां लगभग 35 से ज्यादा लेपर्ड हैं। इसके साथ ही आमागढ़ लेपर्ड सफारी आमेर की पहाड़ियों के पास स्थित है। यहां प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को आकर्षित करती है। बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी अपेक्षाकृत नया जोन है, जो धीरे-धीरे पर्यटकों की पसंद बन रहा है। — लेपर्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
जयपुर के पॉश इलाके में बेखौफ घूम रहा लेपर्ड,VIDEO:पूर्व भाजपा सांसद के घर के पास गुर्राया, दहशत फैली, रातभर सर्च करती रही टीम जयपुर के रिहायशी इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। अब शहर के पॉश इलाके दुर्गापुरा में लेपर्ड बेखौफ घूमता सीसीटीवी में कैद हुआ है। लेपर्ड का मूवमेंट काफी देर तक एरिया में रहा। इस दौरान पूर्व भाजपा सांसद के घर के पास उसकी गुर्राहट भी सुनी गई। शहर में लेपर्ड का मूवमेंट बढ़ने से लोगों में दहशत है। पढ़ें पूरी खबर अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करने के लिए क्लिक करें।