सवाईमाधोपुर| ग्राम पंचायत हिंदूपुरा के गांव डिडवाड़ी से जयपुर जाने वाली रोडवेज बस सेवा काफी समय से बंद है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने से लोग निजी बसों से आवागमन करते है। इस रूट पर पूर्व की तरह ही रोडवेज बस सेवा का संचालन किया जाए तो लोगों को यात्रा में राहत मिल सके। -राधामोहन यादव, हिंदूपुरा
