जयपुर में लगातार दूसरे दिन लेपर्ड का रिहायशी इलाके में मूवमेंट देखा गया है। लेपर्ड गुरुवार को शास्त्री नगर में सीकर हाउस के आसपास के एरिया में नजर आया। सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड कल्याण कॉलोनी में रोड क्रॉस करता और एक घर की छत पर घूमता दिखा। वन विभाग की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सीकर हाउस सी-ब्लॉक में एक प्लॉट के आसपास लेपर्ड को तलाश की, लेकिन लेपर्ड नहीं मिला। वन विभाग की टीम ने 5 घंटे से ज्यादा सर्च किया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लेपर्ड नाहरगढ़ वन क्षेत्र से भटक कर आबादी वाले इलाके में आया होगा। संभवत: सुबह वापस जंगल की तरफ चला गया हो। इससे पहले बुधवार (26 नवंबर) को लेपर्ड विद्याधर नगर और पानीपेच इलाके में दिखाई दिया था। वहीं, 7 दिन पहले यानी 20 नवंबर को VVIP एरिया सिविल लाइंस में लेपर्ड का मूवमेंट हुआ था। यहां सीएम, राज्यपाल और मंत्रियों के बंगले हैं। लेपर्ड के मूवमेंट से जुड़ी PHOTOS… कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर बाहर आए लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि लेपर्ड का मूवमेंट सीकर हाउस मुख्य मार्ग के साथ-साथ कल्याण कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे इलाके में कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनाई दीं। ज्यादा आवाज होने पर लोग अपने घर से बाहर आए, लेकिन कुछ नजर नहीं आया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो लेपर्ड का मूवमेंट दिखा। फुटेज में लेपर्ड साफ नजर आ रहा है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। स्थानीय निवासी सुनील मीणा ने बताया- लेपर्ड के मूवमेंट के बाद पूरे क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल है। … लेपर्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर के विद्याधर नगर में फिर घुसा लेपर्ड, VIDEO:बछड़े का शिकार किया, 6 दिन पहले सिविल लाइंस में कैबिनेट मंत्री के बंगले में पहुंचा था जयपुर शहर के रिहायशी इलाके में एक बार फिर लेपर्ड घुस आया। मंगलवार रात दो बजे विद्याधर नगर के सेक्टर-10 में लेपर्ड ने एक बछड़े का शिकार भी किया है। लेपर्ड सीसीटीवी में भी कैद हो गया। (पढ़िए पूरी खबर) जयपुर में मंत्री के बंगले और स्कूल में घुसा लेपर्ड:बच्चे क्लासरूम में बंद, VVIP इलाके में 2 घंटे तक दीवार फांदता रहा तेंदुआ राजधानी जयपुर के VVIP एरिया सिविल लाइंस में गुरुवार सुबह लेपर्ड पहुंच गया। लेपर्ड सुबह करीब 9 बजे सबसे पहले लेन नंबर 6 पर बने एक घर में घुसा। (पढ़िए पूरी खबर)