इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल होने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार (7 दिसंबर) को जयपुर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 22 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। जयपुर से बाहर जाने के लिए पैसेंजर्स बसों में फ्लाइट जितना किराया दिया। शनिवार को भी 18 फ्लाइट रद्द हुई थीं। इस कारण पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया था। बीते एक सप्ताह में जयपुर से इंडिगो सहित अलग-अलग एयरलाइंस की 100 उड़ान कैंसिल हो चुकी हैं। हालांकि, शनिवार को जोधपुर, जैसलमेर और उदयपुर एयरपोर्ट पर सभी एयरलाइंस के शेड्यूल नॉर्मल थे। दरअसल, डीजीसीए के नए नियमों को बिगड़े शेड्यूल का कारण बताया जा रहा है। आज भी पैसेंजर्स को परेशानी इंडिगो की सुबह के शेड्यूल की लगभग सभी फ्लाइट कैंसिल होने के कारण सैकड़ों की संख्या में पैसेंजर्स फंस गए। वहीं, शाम के शेड्यूल में भी कंपनी ने 6 फ्लाइट रद्द कर दी। वहीं, आज जयपुर आने वाली 5 फ्लाइट को भी रद्द किया गया है। एयरलाइंस की ओर से टाइम पर जानकारी नहीं देने का आरोप भी यात्रियों ने लगाया। हालांकि, कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि देशभर के एयरपोर्ट में उसके शेड्यूल धीरे-धीरे नॉर्मल हो रहे हैं। बस और ट्रेनें फुल, किराया बहुत ज्यादा सबसे ज्यादा असर इंडिगो के सुबह और देर शाम के शेड्यूल पर दिख रहा है। वहीं, दूसरी एयरलाइंस के इस क्राइसिस के दौरान टिकट के रेट तीन से पांच गुना तक बढ़ गए हैं। वीकेंड होने से ज्यादा टिकट प्राइज के बाद भी दूसरी एयरलाइंस में सीटें नहीं मिल रही हैं। वहीं, बस और ट्रेनों में भी अचानक से यात्रीभार बढ़ गया है। जयपुर के प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का कहना है कि जयपुर से बड़ी संख्या में हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे लंबे रुट पर लग्जरी बसों की संख्या बढ़ाई गई है। …. इंडिगो संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… ‘फ्लाइट कैंसिल, 2 घंटे का सफर 40 में कर रहे’:जयपुर से हैदराबाद-बेंगलुरु बसों में जा रहे पैसेंजर, वॉल्वो का किराया प्लेन टिकट के बराबर इंडिगो की फ्लाइट्स शनिवार को भी पांचवें दिन लगातार कैंसिल होती रहीं। मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में जाने वाले कई यात्री 40-40 घंटे से फंंसे हुए थे। पूरी खबर पढ़िए…