Jaipur Underpass Accident: जयपुर में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने शहर के अंडरपासों की स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल शिवदासपुरा अंडरपास में पानी भरा हुआ था और एक कार अचानक उसमें जा गिरी। पुलिस के अनुसार युवक को ड्राइविंग के दौरान नींद की झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण कार पानी में गिरकर फंस गई।
