पिछले 24 घंटे से टोंक की एक सुनसान चरागाह भूमि पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है। यहां एक रहस्यमयी घड़ा मिला था। जिसे प्रशासन ने ट्रेजरी ऑफिस में रखवाया है। ग्रामीणों का दावा है कि घड़े में साबुन की साइज की सुनहरी ईंटें थी। इसके साथ ही चरवाहों ने इस जगह पर गुलाब के फूल और पंखुड़ियां पड़ी देखी थी। अगरबत्ती की हुई थी और यहां सिगरेट भी जलती हुई छोड़ी थी। कल जब भीड़ घड़े में मिले सामान को लूटने लगी तो पुलिसकर्मियों ने घेरा बनाकर उसे बचाया था। लाठियां चलाई और घड़े को उल्टा कर उसपर पैर रख दिया था। ग्रामीणों का दावा है कि एक अजीब सी लकीरों वाले पत्थर को भीड़ में आए कुछ युवक उठाकर ले गए हैं। इधर, निवाई तहसीलदार नरेश गुर्जर ने बताया SDM प्रीति मीणा ने पुरातत्व विभाग को लेटर लिखा है। मेरी भी पुरातत्व विभाग अजमेर के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी से मोबाइल पर बात हुई थी। पुरातत्व विभाग के अधीक्षक ने कहा कि आधिकारिक सूचना मिलते ही मौके पर आएंगे और जांच पड़ताल करेंगे। इसके बाद पता चलेगा कि घड़ा (चरा) किस धातु का है और उसमें क्या है। संभवतः 1-2 दिन में पुरातत्व की टीम आकर जांच करेगी। हालांकि, ग्रामीणों ने यहां तंत्र क्रिया और गड़े खजाने की बात भी कही है।
पहले देखिए घड़ा मिलने के बाद की 2 तस्वीरें… रहस्यमयी घड़े की ग्राउंड रिपोर्ट… मौके पर अब भी ग्रामीण मौजूद शाम साढ़े 5 बजे सूचना मिली कि जमीन पर पूजन किया हुआ है और अंदर किसी की लाश हो सकती है। जैसे-जैसे ये खबर ग्रामीणों तक पहुंची, ग्रामीण यहां इकठ्ठा होने लगे थे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन भी JCB लेकर चरागाह भूमि में पहुंच गया। करीब 30 से 40 मिनट चली खुदाई के बाद जैसे ही घड़ा नजर आया। ग्रामीण घड़े पर टूट पड़े। लोग धन है, धन है चिल्लाने लगे। इसके बाद लूट मच गई। लोग घड़े को देखने और उसमें से निकलने वाले सामान को लूटने के लिए धक्कामुक्की करने लगे। क्या महिलाएं, क्या बच्चे, इस लूट में बुजुर्ग भी पीछे नहीं थे। जैसे-तैसे पुलिस ने लोगों को हटाया और घड़े को अपने कब्जे में लेकर ट्रेजरी ऑफिस में रखवाया। इसके बाद रविवार दोपहर दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची और पता लगाने का प्रयास किया कि आखिर घड़े में क्या है? शनिवार शाम मौके के विजुअल… चरवाहों ने देखी थी पूजन सामग्री और गुलाब
यहां मौजूद ग्रामीण कहते हैं- हमें तो किसी ने आकर कहा कि चरागाह भूमि में पुराना गड़ा हुआ धन मिला है। जैसे ही सुना तो देखने पहुंचे। वहां बहुत पुराना घड़ा मिट्टी की खुदाई में निकला। यह जमीन से करीब 20 फीट अंदर गड़ा हुआ था। 60 साल के भंवर पाल बताते हैं- शनिवार शाम कल चरवाहे यहां से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जमीन पर काफी संख्या में गुलाब की पंखुड़ियां पड़ी देखी थी। यहां धूप-बत्ती भी जल रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने यहां पर कोई पूजा की थी। इसके बाद उन चरवाहों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस आई और यहां खुदाई शुरू करवा दी। इसमें एक घड़ा निकला था। घड़े में ईंटें भरी हुई थी जो सुनहरे रंग की थी। पुलिस और प्रशासन से हमने पूछा कि ये क्या चीज है हमें तो बताओ। लेकिन, उन्होंने घड़े को अपने कब्जे में लिया और यहां से ले गए। भंवर पाल बताते हैं- 60 साल में ऐसा वाकिया मैंने पहली बार देखा है। 20 फीट खुदाई के बाद दिखा था घड़ा भूरी देवी शनिवार शाम खजाना मिलने की सूचना पर यहां पहुंची थीं। उन्होंने दूर से खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखा। भूरी बताती हैं- यहां JCB बुलाई गई थी, 20 फीट खोदने के बाद एक सुनहरे रंग का घड़ा (चरा) निकला। हमने देखा इसमें बिस्किट से बड़ा साबुन के जितनी साइज की सुनहरी पीली-पीली ईंटें थी। यहां 4 तो पुलिस वाले थे, इसमें एक महिला कॉन्स्टेबल भी थी। पुलिस ने लाठियां चलाई, घड़े पर पैर रख दिया
भूरी बताती हैं- जैसे ही लोगों को पता चला कि यहां धन मिला है तो अचानक भीड़ जुट गई। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चला दी। लड़के बहुत इकट्ठा हो गए थे। एक पुलिस वाले ने घड़े पर पैर रख दिया ताकि उसमें से कोई चीज न निकल जाए। लोग घड़े को लूटने के फिराक में थे, लेकिन पुलिस वालों ने सतर्कता बरतते हुए घड़े को सुरक्षित रखा। घेरा बनाकर उस पर पैर रख दिया। दावा: अजीब पत्थर कुछ लड़के ले गए हैं भूरी बताती हैं- मुझे भी सूचना मिली थी, मैं यहां दूर से खड़ी देख रही थी। यहां पत्तियां बिखरी थी और अगरबत्ती लगी हुई थी। सिगरेट भी चढाई हुई थी। यहां रात को कोई ये खजाना निकालने आया था। इतनी रात को तो इस वीरान जगह पर कोई आता नहीं है। यहां एक पत्थर भी मिला था, जिस पर कुछ लिखा हुआ था। किसी से पढ़ा नहीं गया, उस पर लिखा क्या था। भीड़ में से कुछ लड़के उस पत्थर को ले गए। टोंक में घड़ा मिलने की ये घटना भी पढ़ें.. सोने जैसी चमकीली धातु से भरा घड़ा खुदाई में निकला:लूटपाट मची, कई बेशकीमती टुकड़े गायब होने की आशंका, पुलिस ने मुश्किल से कंट्रोल किया टोंक में एक सुनसान जमीन से निकले रहस्यमयी घड़े को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि इस घड़े में कुछ धातु जैसे टुकड़े हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये गोल्ड जैसे दिखते हैं। खुदाई में सोने से भरे घड़े की अफवाह फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए लूटपाट जैसी स्थिति हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)