अलवर में प्राइवेट स्कूल का संचालक अपने निजी झगड़े में स्कूली बच्चों को लेकर पहुंच गया। खेत से रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद स्कूल संचालक बस में बच्चों को भरकर लाया और बच्चे भी मारपीट में शामिल हो गए। मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें स्कूली बच्चे मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट में एक व्यक्ति की कमर में चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाया है। मामला राजगढ़ थाना इलाके के कोठी नारायणपुर गांव का है। अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS… फोटो- 1
इधर-उधर भागने लगे लोग फोटो- 2
महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की फोटो- 3
बच्चों भी झगड़े में हुए शामिल खेत से रास्ता निकालने को लेकर विवाद
एसएचओ राजेश कुमार ने बताया- यह विवाद जमीन के झगड़े से जुड़ा है और इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने बताया- गंगासहाय पुत्र गिरीराज ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया- शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ खेत में कड़बी एकत्रित कर रहा था। इस दौरान राजन सिंह, गजराज, शिवकांत सहित तीन-चार लोग खेत में आए और पैमाइश करने लगे। मैंने इसके बारे में पूछा तो जवाब देने के बजाय मारपीट पर उतारू हो गए। खेत से रास्ता निकालने को लेकर हमारा विवाद चल रहा है और यह मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन आरोपी खेत से होकर ही रास्ता निकालने की बात कर रहे थे। स्कूल के बच्चों को भी मारपीट में शामिल किया
गंगासहाय ने बताया- मैंने और मेरे परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और पाइप से हमला कर दिया। स्कूल संचालक सज्जन सिंह बस में बच्चों को भरकर लाया था। स्कूल के बच्चे भी मारपीट में शामिल हो गए। महिलाओं के साथ की धक्का-मुक्की
गंगासहाय ने बताया- मारपीट में मेरी कमर में चोट आई है। इन लोगों ने महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की। आरोपियों ने हमला करते समय कहा कि खेत से होकर ही रास्ता निकालेंगे। जब परिवार के लोग चिल्लाए, तो आसपास के लोग दौड़कर आ गए। इसके बाद आरोपी स्कूल बस लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच डीएसपी कर रहे हैं।
