हिस्ट्रशीटर मर्डर केस के आरोपी को जमानत मिलने पर डीजे के साथ जुलूस निकालने पर पुलिस ने 7 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामला मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने हत्या के आरोपी सीताराम व उसके साथियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुलूस में चल रही दो गाडियों और डीजे को जप्त किया है। थाना इंचार्ज गौरव प्रधान ने बताया कि मीणा सीमला निवासी हिस्ट्रशीटर निरंजन मीणा मर्डर केस में सीमला गांव का ही युवक सीताराम मीणा पिछले करीब 2 साल से जेल में बंद रहने के बाद जमानत पर रिहा होकर आया था। जहां लोगों में दहशत फैलाने के लिए वह कार में सनरुफ गेट से बाहर निकलकर बालाजी कस्बे में डीजे के साथ जुलूस निकाल रहा था। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हत्या के आरोपी सीताराम समेत भीमसिंह मीणा निवासी खेडीसीस थाना हिण्डौन सदर, महेश बैरबा निवासी गहरौली थाना टोडाभीम करौली, आकाश मीना निवासी सिकराय, रिंकू मीना निवासी गिरधारीपुरा, हरिओम उर्फ बिट्ठ मीना निवासी सिकराय और नरेश कुमार मीना निवासी गिरधारीपुरा पुलिस थाना मानपुर को गिरफ्तार किया है।
