कभी अंग्रेजों ने ईरान को सबक सिखाने के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया था. इस वजह से ईरान और ब्रिटेन-अमेरिका में टकराव भी हुआ और इसके परिणाम स्वरूप वहां सत्ता बदल गई. एक बार फिर से कुछ ऐसे ही हालात बन रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फिर से ब्रिटेन सहित नाटो देश या अमेरिका होर्मुज के लिए ईरान की नाकाबंदी करेंगे.