‘Dhurandhar’ Akshaye Khanna Net Worth: ‘धुरंधर’ के रहमान के रूप में अक्षय खन्ना ने गदर मचा दिया है। हर तरफ केवल उन्हीं की चर्चा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार भी मौजूद हैं, लेकिन असल मायनों में महफिल अक्षय खन्ना लूट ले गए हैं। ‘धुरंधर’ में अक्षय खूंखार डकैत रहमान की भूमिका में नजर आए हैं, जो किसी से नहीं डरता और न ही उसे आसानी से किसी जाल में फंसाया जा सकता है। हालांकि, असल जिंदगी में अक्षय धोखेबाजों के जाल में आसानी से फंसकर एक बड़ी रकम गंवा चुके हैं।
