ब्यास में रास्ता रोककर युवक से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मनिंदर सिंह निवासी डोलोनंगल ब्यास ने बताया कि 10 नवंबर को निजी काम से स्कूटी पर सवार होकर बाबा बकाला साहिब जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में रुलदा सिंह निवासी बाबा सावन सिंह नगर ब्यास ने घेर लिया और पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद रुलदा सिंह जबरन अपने घर ले गया ।