राजधानी के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों एक नए चेहरे की जोरदार चर्चा है. सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक वाहन पर नजर आई इस जेन-जी लड़की को लेकर हर तरफ कयास लगाए जा रहे हैं. छात्र राजनीति से उठकर सीधे राष्ट्रीय पटल की सुर्खियों में छाई इस युवा नेत्री के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक है.