कचहरी रोड से महिंद्र कॉलोनी के साथ रवि गैस वाली गली पिछले कई साल से टूटी है। इलाका निवासियों का कहना है कि इस गली को लंबे समय से नहीं बनाया जा रहा। जिस कारण यहां की सीवरेज प्रणाली भी खराब हो रही है। लोगों का कहना है जब भी यहां बारिश होती है तो पूरी गली पानी से भर जाती है। उल्टा रोजाना लोग इस गली में गिरते रहते हैं। गली टूटी होने के कारण लोगों को परेशानियां आ रही है। नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को इस सड़क को पल के आधार पर बनाने की लोगों ने मांग की है।