Morbi Ceramic Industry Crisis: अमेरिका-इजरायल-ईरान की जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इस युद्ध की लपटें गुजरात के मोरबी तक पहुंच गई हैं। इस जंग के चलते चार लाख से ज्यादा मजदूरों की जिंदगी ठहर गई है। कोरोना वाला वो मंजर आपको याद होगा, जब लाखों मजदूर भूखे-प्यासे, पैदल अपने घरों की तरफ चल पड़े थे? मोरबी के प्रवासी मजदूरों को डर है कि वही दिन फिर लौट आए हैं। इस बार कसूर न उनका है, न उनकी कंपनी का।