कस्बे के प्रेम सिंह सिंघवी कॉलेज में सोमवार को उत्साह के साथ विश्व एकता दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल थे। अध्यक्षता नोडल प्राचार्य जोधराज नागर ने की। इस दौरान एसडीएम कुंतल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ आत्मनिर्भर होने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को एसआईआर फॉर्म को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। वहीं कॉलेज में पूर्व में संचालित रानी लक्ष्मी बाई प्रशिक्षण केंद्र में पंजीकृत छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। नोडल प्राचार्य जोधराज नागर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना था। प्रभारी दारा सिंह मीणा ने एसआईआर संबंधी गणना प्रपत्र की जानकारी दी। संचालन भूमिका पारीक ने किया। प्रशिक्षण में शारीरिक शिक्षिकाएं लीला मेहरा एवं लक्ष्मी नागर का भी विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर स्टाफकर्मी, धनराज मीना, प्रियंका नामा, राकेश मालव, हरिओम शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, मिथिलेश मालव आदि मौजूद थे।
