रामगढ़. कस्बे के मुख्य बाजार स्थित आभूषण की दुकान व एक रेडीमेड कपड़े के गोदाम का सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। हालांकि आभूषण की दुकान में चोरी होने से बच गई, लेकिन रेडीमेड कपड़े ले जाने में चोर सफल हो गए। उक्त घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक महिला और दो पुरुष चोरी का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। सुबह दुकान मालिकों ने शटर की हालत देख पुलिस को सूचना दी।