अलवर। शहर के चूड़ी मार्केट में अतिक्रमण की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। बाजार की सड़क करीब 17 फीट चौड़ी है, लेकिन दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखने से यहां केवल 4 फीट का ही रास्ता बचा है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ के समय हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे धक्का-मुक्की और हादसे की आशंका बनी रहती है। प्रशासन और नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक भी संकरे रास्ते और अव्यवस्था से परेशान हैं। – राजेश कुमार
