चिन्मय मिशन अमृतसर केन्द्र के तत्वावधान में 281वां मासिक चिन्मय विधवा राशन पेंशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन भवन्स के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एनआईटी जालंधर से प्रो. डॉ. अरविंद भारद्वाज, इनरव्हील डिस्ट्रिक की पूर्व जिला चेयरमैन रीटा शर्मा, एसवी ट्रेडर्स काजू व्यापारी वरुण नेवटिया उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिन्मय मिशन अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू ने की। उनके साथ उपाध्यक्ष अनिल सिघल, भवन्स निर्देशिका अनीता भल्ला, प्रिंसीपल सोनिया सहदेव, प्रिंसीपल वनीता महेंद्रू, सेक्रेटरी अश्विनी मल्होत्रा तथा वानप्रस्थ समन्वयक एसएन जोशी भी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान करीब 250 महिलाओं को राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसके उपरांत ईशावाहन और अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी को स्नेह प्रतीक भेंट किए गए।